फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   adhar kendra ballia

जनसेवा केंद्र के अंदर मिलें 28 फर्जी आधार कार्ड

Thu, 20 May 2021 09:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
adhar kendra ballia
चिलकहर। गड़वार पुलिस ने बुधवार की रात को बलेसरा स्थित जनसेवा केंद्र से करीब दो दर्जन से अधिक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप सहित प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन को जब्त कर लिया है। जबकि जनसेवा केंद्र संचालक फरार चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दिन कन्या प्राथमिक विद्यालय बलेसरा पर मतदान के दौरान दूसरे गांव से फर्जी मतदान करने आई तीन महिलाओं को गांव वालों ने पकड़ लिया था। उसके बाद महिलाओं समेत पोलिंग कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंची जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कर्मचारियों को बंधक से छुटकारा के बाद पोलिंग बक्से को भेजवाया था। इसके बाद महिला समेत वशिष्ठ वर्मा प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने आई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद बूथ घेरने के मामले में भी एक पक्ष के प्रधान प्रत्याशी समेत 20 नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं 27 अप्रैल की सुबह चट्टी पर स्थित एक जनसेवा केंद्र के बाहर करीब आधा दर्जन आधार कार्ड फर्जी पाए गए थे। जिसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद आधार कार्ड को कब्जे में ले लिया था और जनसेवा केंद्र पर ताला लगाकर सील कर दिया था। बुधवार की देर शाम पहुंची गड़वार पुलिस ने कुछ गांव वालों को बुलाने के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर दुकान का ताला खुलवाया, जिसमें 28 आधार कार्ड फर्जी मिलें। उसके बाद उसमें रखा लैपटॉप, लैमिनेशन मशीन, प्रिंटर सहित आधार कार्ड बनाने के फर्जी उपकरण को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र के अंदर 28 आधार कार्ड फर्जी मिलें है, जिसे जब्त कर लिया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना गड़वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed