फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Adequate arrangement of energy in the state, trouble will not be allowed

प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था, नहीं होने दी जाएगी परेशानी

Sat, 30 Apr 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Adequate arrangement of energy in the state, trouble will not be allowed
बलिया। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश में बिजली कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री बिजली आपूर्ति के हालात की समीक्षा कर रहे हैं। तकनीकी दिक्कतों के चलते आपूर्ति में जहां कहीं बाधा आ रही है, उसे दूर कर लिया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बातचीत में उन्होंने प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा करते हुए कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार दिखेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर तीन मंत्रियों की टीमें भेजी गई हैं। अधिकारियों से बातचीत करके यह तय किया गया कि बलिया के विकास के लिए क्या काम करना चाहिए। यहां की समस्या का निस्तारण करके जिले का विकास करना है। बलिया का अपना एक इतिहास है। इस क्षेत्र में पर्यटन का बी विकास होना चाहिए। परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने ब्लैकबोर्ड पर आसानी से सवाल हल कर दिए, जिसे देखकर लगा कि सरकारी विद्यालय में शिक्षा का स्तर बेहतर है। इससे पहले उन्होंने प्राथमिक विद्यालय धरहरा में जाकर बच्चों से बातचीत की और पढ़ाई का स्तर जांचा था। रसोईघर, शौचालय और विद्यालय से जुड़े अभिलेखों को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed