फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken if less than 10 farmers are registered as farmers.

Ballia News: 10 से कम किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने पर होगी कार्रवाई

Sat, 18 Apr 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if less than 10 farmers are registered as farmers.
बलिया। जनपद में सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का अभियान गति पकड़ने लगा है। सभी 940 ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कृषि विभाग ,राजस्व और विकास विभाग के कर्मचारी लगाए गए है।
विज्ञापन

एक कर्मचारी को कम से कम 10 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कई पंचायत भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब किसानों की सम्मान निधि, गेहूं खरीद, बीज, खाद आदि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर दिए जाने की अपेक्षा है, इसलिए सभी किसान की फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक करा लें। बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री से मतलब है कि सभी किसानों की भूमि खतौनी और आधार से लिंक करना है। इसके लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और उप निदेशक कृषि सहित जनपद के अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। बताया कि राजस्व ग्राम धरहरा और जीराबस्ती का निरीक्षण किया गया। मौके पर लेखपाल,पंचायत सहायक और कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित मिले। मौके पर जीराबस्ती में 14 और धरहरा में 13 किसान की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी थी।
विज्ञापन

--------
मिसमैच के 3346, अंश निर्धारण 116 व वरासत के 1136 प्रकरण
सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री में तहसील से प्राप्त सर्वे मुताबिक मुख्य रूप से नाम मिसमैच के कारण 3346 प्रकरण, अंश निर्धारण के 116 प्रकरण, वरासत के 1136 प्रकरण है। जिन्हें सही करना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है। अगर 2 दिन के अंदर शतप्रतिशत राजस्व विभाग ने सुधार नहीं किया तो राजस्व लेखपाल और कानूनगो जिम्मेदार होंगे। कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------


अभी एक लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शेष



जिले में 4.55 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 3.20 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। प्रशासन की सख्ती पर प्रतिदिन लगभग 2000 से 3000 से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। अभी भी एक लाख से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अवशेष है।


----



किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाए जाने में जनसेवा केंद्र सहयोग नहीं करते है तो उनकी आईडी बंद कराकर उनका जनसेवा केंद्र बंद करा दिया जाएगा। ग्राम प्रधान और किसान संगठनों से भी अपील की गई है कि फॉर्मर रजिस्ट्री सभी किसानों की शत प्रतिशत पूर्ण करने में सहयोग दें। यही किसानों की असली मदद होगी।

-त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed