{"_id":"649b1e11da383dd6d00a14d6","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-occupy-the-land-of-pokhri-ballia-news-c-20-1-270133-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पोखरी की जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पोखरी की जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
हल्दी। विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बहादुरपुर में पोखरे की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दो-तीन दशक से कब्जा जमाए परिवारों को अब वह जमीन छोड़नी पड़ेगी। उच्च न्यायालय के आदेश पर सरकारी जमीन से बेदखल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
तहसीलदार सदर ने बहादुरपुर के भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा है। इस क्रम में सोमवार की शाम पोखरा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराई गई। नोटिस चस्पा की गई। विकास खंड बेलहरी के ग्राम पंचायत बहादुरपुर में करीब 25-30 वर्षों से पोखरा की सरकारी जमीन पर गांव के 20-25 परिवारों ने अवैध अतिक्रमण कर अपना मकान बना लिया है। गांव के संजीव कुमार चौबे ने सरकारी जमीन पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए उच्च न्यायालय से गुहार लगाई।
आठ मई को आदेश जारी हुआ। इसके बाद तहसीलदार सदर ने 23 जून को बहादुरपुर के भूमि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान को पत्र भेजकर बेदखली आदेश जारी किया। प्रधान को निर्देशित किया गया है कि उक्त भूमि से अवैध रूप से रहने वालों को हटाएं। सोमवार को ग्राम प्रधान बहादुरपुर अजय कुमार चौबे ने मुनादी एवं नोटिस चस्पा कराई। कहा कि 15 जुलाई तक स्वयं अतिक्रमण हटा ले नहीं तो उसके बाद बल प्रयोग किया जाएगा।