{"_id":"4eac02bf1a48431e5c29b15cac01f60d","slug":"action-taken-against-constable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने छह सिपाहियों को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने छह सिपाहियों को किया निलंबित
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 17 Dec 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरहीं थाना क्षेत्र के बघौना गांव में असलहे की फैक्ट्री चलाने के आरोपी को
विज्ञापन
मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। सायंकाल वह चकमा
देकर पुलिस कस्टडी से भाग निकला।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने छह पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप है। नरहीं थाने के बघौना निवासी भरत राम के घर गत एक दिसंबर की रात छापेमारी कर असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था।
पुलिस टीम ने पांच हजार के इनामी बदमाश बांसडीह थाना क्षेत्र के बिगहीं निवासी बेचू राम, बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा निवासी पिंटू कुमार सिंह और नरहीं थाना क्षेत्र के बघौना निवासी भरत राम को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया था।
मंगलवार को इस मामले के आरोपी बेचू राम की सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। पेशी के बाद बेचू को जेल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर वह कस्टडी से भाग निकला।
पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने मामले में पेशी के दौरान ड्यूटी में लगाए गए चार कांस्टेबिल शिवबचन यादव, जयप्रकाश, विश्वनाथ सिंह, शिवधनी राम के अलावा संतोष कुमार यादव और सतीश विशाल को निलंबित कर दिया है।