फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action on those making illicit liquor A joint team of UP-Bihar raided

कच्ची शराब बनाने वालों पर एक्शन: यूपी-बिहार की संयुक्त टीम ने दो थाना क्षेत्र के तीन गांवों में मारा छापा

Thu, 12 Jun 2025 03:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 12 Jun 2025 03:10 PM IST
सार

यूपी-बिहार आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 300 किग्रा लहन नष्ट कराया गया। बता दें कि तीन गांवों में हुई इस कार्रवाई से दहशत व्याप्त हो गई।
 

विज्ञापन
Action on those making illicit liquor A joint team of UP-Bihar raided
कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ग्रामीण अंचलों में कुटीर उद्योग का स्वरुप धारण कर चुकें कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बृहस्पतिवार को यूपी और बिहार के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रुप से व्यापक अभियान चलाया। विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत संयुक्त टीम ने रेवती व बैरिया थाना क्षेत्र के तीन गांवों में छापा मार कर 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

विज्ञापन


साथ ही मौके पर 300 किग्रा लहन नष्ट किया। इस कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने एक अभियोग भी पंजीकृत किया है।  जानकारी के अनुसार, शराब के अवैध निर्माण, बिक्री, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश एवं आयुक्त मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, बिहार के निर्देश पर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके तहत बृहस्पतिवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 दिनेश कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 मनोज कुमार यादव एवं उप निरीक्षक सारण सदर, बिहार हेमा के संयुक्त नेतृत्व में आबकारी दोनों राज्यों की संयुक्त टीम ने रेवती थाना के भाखर, रेवती एवं बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव स्थित एक ईंट भट्ठा में छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने 35 लीटर कच्ची शराब बरामद करने के साथ ही 300 किग्रा लहन नष्ट कराया। वहीं,टीम की ओर से मामले में एक अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग, बलिया और आबकारी विभाग,सारण, बिहार के आरक्षी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed