फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action is taken against Subhaspa leader

सुभासपा नेता के खिलाफ कारवाई की मांग

Tue, 06 Oct 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Action is taken against Subhaspa leader
बलिया। सुभासपा के मऊ जनपद के नेता द्वारा क्षत्रिय समाज के खिलाफ आमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में मंगलवार को छात्रनेता अभिषेक सिंह हैप्पी ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर कारवाई की मांग की, जिसमें आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है। पत्रक में मांग किया है कि सुभासपा नेता ने बेटियों के साथ-साथ आधि आबादी को अपमानित करने का कार्य किया है। साथ ही समाज में जातिय विद्वेष फैला कर नफरत फैलाने का काम कर रहा है। सुभासपा की मंशा जाति विशेष के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोंग कर राजनीतिक रोटी सेंकने की है। उन्होंने डीएम से आरोपी के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की गुजारिश की ताकि भविष्य में दोबारा कोई इस प्रकार की हिमाकत न कर सकें। बता दें कि दो दिन पूर्व मऊ जनपद में सुभासपा के एक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने बैठक में सार्वजनिक तौर पर जाति विशेष की महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed