{"_id":"69e7c40a6d6d29a2ee0e9287","slug":"acs-down-in-wards-and-opds-coolers-out-of-water-ballia-news-c-190-1-ana1001-162286-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वार्ड और ओपीडी में एसी खराब, कूलर में पानी नहीं, गर्म हवा से मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वार्ड और ओपीडी में एसी खराब, कूलर में पानी नहीं, गर्म हवा से मरीज बेहाल
विज्ञापन
जिला अस्पताल के लू वार्ड में खराब पड़ा एसी।संवाद
बलिया। लू के लक्षण वाले मरीजों से इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड शाम तक फुल हो जा रहा है। लू के लिए पहले से रेड ज़ोन में शामिल होने के बावजूद अस्पताल में इंतजाम नही है। सिर्फ कागज में लू से बचाव के इंतजाम हैं। धरातल पर वार्ड से लेकर ओपीडी में दो वर्षों से एसी की सर्विसिंग न होने से सिर्फ दीवार की शोभा बढ़ा रहा है। हड्डी, सर्जिकल वार्ड के गर्मी से राहत के लिए कूलर लगा है, लेकिन पानी नहीं होने से गर्म हवा दे रहा है। अस्पताल के कई कमरों में ऐसे ही बंद एसी, पंखे और कूलर रखे थे, जो मरीजों को हवा की जगह गुस्सा दिलाते हैं।
शहर के तिखमपुर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार उल्टी दस्त होने पर सोमवार की देर रात को इमरजेंसी में अपनी मां को भर्ती कराया। वार्ड में बड़ा एसी लगा है, लेकिन वह खराब है। सागरपाली निवासी अनुप कुमार पेट में दर्द होने पर पत्नी को अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया। 24 बेड के वार्ड में दो बड़ी व दो छोटी एसी लगा है, लेकिन सिर्फ एक चालू है। दोपहर व शाम को सीलिंग फैन गर्म हवा दे रहा है।
एसी के बारे में पूछने पर स्टाफ से कहा की मरम्मत के लिए शिकायत की गई है। इमरजेंसी के प्रथम तल पर लू रिलेशन वार्ड में एसी लगा है, लेकिन वह खराब है। मरीजों की शिकायत पर रोज स्वास्थ्यकर्मी मरम्मत की मांग करते हैं, लेकिन अब तक नहीं बना। राजेश ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए लू वार्ड में भर्ती किया गया है। पंखा बहुत ही धीमी गति से चल रहा था। दोपहर बाद हालत खराब हो जा रहा है।
विज्ञापन
खराब एसी की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में कूलर लगाया गया है। 12 बेड का लू वार्ड बनाया गया है, उसमें दवा व इंजेक्शन मौजूद है। चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रख रही है।-- डॉ. एसके यादव, सीएमएस जिला अस्पताल।
तापमान सामान्य होने पर एसी कमरे में करें प्रवेश
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने भीषण गर्मी में बीमार पड़ने से बचने के लिए सलाह दिया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में अधिक देर तक धूप में न रहें। वहीं धूप से आने के बाद तुरंत एसी व कूलर वाले कमरों में प्रवेश नहीं करें। बताया कि धूप से आने पर शरीर का तापमान सामान्य होने पर ही कूलर और एसी के सामने बैठें। शरीर में पानी की कमी न हो इसे लेकर समय समय पर पानी पीते रहें। हरी साग-सब्जी, फलों का सेवन करें, हल्का व सुपाच्य आहार लें। जहां तक संभव हो लिक्विड आहार ले, लाभप्रद होगा।
विज्ञापन
शहर के तिखमपुर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार उल्टी दस्त होने पर सोमवार की देर रात को इमरजेंसी में अपनी मां को भर्ती कराया। वार्ड में बड़ा एसी लगा है, लेकिन वह खराब है। सागरपाली निवासी अनुप कुमार पेट में दर्द होने पर पत्नी को अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया। 24 बेड के वार्ड में दो बड़ी व दो छोटी एसी लगा है, लेकिन सिर्फ एक चालू है। दोपहर व शाम को सीलिंग फैन गर्म हवा दे रहा है।
विज्ञापन
एसी के बारे में पूछने पर स्टाफ से कहा की मरम्मत के लिए शिकायत की गई है। इमरजेंसी के प्रथम तल पर लू रिलेशन वार्ड में एसी लगा है, लेकिन वह खराब है। मरीजों की शिकायत पर रोज स्वास्थ्यकर्मी मरम्मत की मांग करते हैं, लेकिन अब तक नहीं बना। राजेश ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार का इलाज कराने के लिए लू वार्ड में भर्ती किया गया है। पंखा बहुत ही धीमी गति से चल रहा था। दोपहर बाद हालत खराब हो जा रहा है।
विज्ञापन
खराब एसी की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। गर्मी को देखते हुए सभी वार्डों में कूलर लगाया गया है। 12 बेड का लू वार्ड बनाया गया है, उसमें दवा व इंजेक्शन मौजूद है। चिकित्सकों की टीम लगातार नजर रख रही है।