{"_id":"68336b4523e1b1bc2f092bd9","slug":"accused-of-shooting-for-creating-hurdles-in-selling-land-ballia-news-c-190-1-ana1001-140511-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जमीन बेचने में रोड़ा बनने पर गोली मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जमीन बेचने में रोड़ा बनने पर गोली मारने का आरोप
विज्ञापन
बलिया। बदमाशों की गोली से घायल दवा कारोबारी अरुण गुप्ता ने घटना के पांच दिन बीतने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तार न होने पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। रविवार को कासिमबाजार स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में कहा कि अगर 28 मई तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो 29 मई से व्यापारियों के साथ शहीद पार्क में धरना देंगे।
गोलीकांड पर कहा कि आरोपी पकड़े जाने पर ही सच्चाई सामने आएगी। बताया कि मीना बाजार स्थित ठाकुर त्रिजोगी नारायण ठाकुरबाड़ी की शहर के विभिन्न मोहल्ले में कीमती जमीन है। मंदिर का सरोवकार (मैनेजर) परिवार का ही एक सदस्य होता है। कुछ वर्षों से सरोकार व नपा कर्मचारियों की मिलीभगत से परिवार के सदस्याें ने जमीनों को अपने नाम से नामांतरण करवा कौड़ियों के भाव बेचने लगे। ठाकुरबाड़ी की कीमती जमीन खरीद बिक्री वालों के लिए रोड़ा बनने पर मुझ पर जानलेवा हमला करवाया गया है। मीना बाजार की करीब 25 करोड़ की जमीन पर सिर्फ 1.30 करोड़ में बेची गई है। चमन सिंह बाग रोड की करोड़ों की जमीन सिर्फ 40 लाख में बेची गई है। सभी में आपत्ति दर्ज कराते हुए चार मुकदमा किया हूं। एक भाजपा नेता पर सत्ता के नजदीक रहते हुए नामांतरण में अहम भूमिका निभाने के बदले मोटा कमीशन लेने का आरोप लगाया। कहा कि अभी कई जमीनों पर इनकी गलत निगाह है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन नामजद हुए अंडरग्राउंड, पुलिस का शक गहराया
व्यापारी अरुण गुप्ता की बेटी पायल की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों में से अभिषेक सोनी को छोड़ बाकी अंडग्राउंड हो गए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभिषेक गुप्ता सेठू घटना से पहले गैर प्रांत में था। चार दिन बाद भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचने व मोबाइल नंबर बंद आने पर पुलिस का शक गहरा गया है। सेठू सहित अन्य के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। व्यापारी के घर पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। बिना पुलिस की अनुमति से कोई बाहरी उनसे नहीं मिल सकता। अरुण गुप्ता ने एसपी से फिर से हमले की आशंका जताई है। घटना के बाद दुकान व आवास पर सीसी कैमरे लग गए हैं। कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि घटना के खुलासे को लेकर नामजद आरोपियों के अलावा अन्य एंगल की भी छानबीन की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा होगा।