{"_id":"68376584faf0f22bbe041f47","slug":"accused-of-shooting-a-drug-dealer-arrested-in-encounter-ballia-news-c-190-1-ana1001-140706-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दवा कारोबारी को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दवा कारोबारी को गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। कासिम बाजार में दवा कारोबारी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की रात माल्देपुर में ग्रीनफील्ड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश का साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार को एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि व्यापारी अरुण गुप्ता को गोली मारने वाले अभियुक्त मुकेश सिंह उर्फ अंशु सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अंधेरा होेने के कारण उसका साथी रोहित वर्मा उर्फ सरल निवासी देवरियाकला भाग गया। एसपी ने कहा कि दवा कारोबारी अरुण गुप्ता को गोली मारनेे के पीछे ठाकुरबाड़ी की जमीन का विवाद है।
मीना बाजार में जमीन में हिस्सेदारी मिलने के बावजूद अरुण गुप्ता ने जमीन बिक्री पर आपत्ति व मुकदमा दर्ज कराया था। जमीन खरीदने वाले आरोपी अभिषेक सेठू ने पिता अखिलेश गुप्ता उर्फ पप्पू, रोहित गुप्ता व अमित गुप्ता के साथ मिलकर अरुण गुप्ता की हत्या की साजिश रची थी। घटना को अंजाम देने के बदले बदमाशों के नाम एक कार की गई थी। सोने की दो चेन देने का वादा किया गया था। 21 मई की सुबह दो नकाबपोश बदमाशों ने कासिम बाजार में अरुण गुप्ता के घर के सामने हत्या की नीयत से गोली मारी, लेकिन वह बच गए। अरुण की बेटी पल्लवी की तहरीर पर पुलिस ने उनके चचेरे भाई रोहित गुप्ता, अमित गुप्ता, अभिषेक सेठू, अभिषेक सोनी व दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना अभी चलेगी और नाम जुड़ेंगे।