फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of kidnapping and raping two teenage girls arrested

दो किशोरियों के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jul 2021 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping two teenage girls arrested
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों का बहला-फुसला कर अपहरण करने और उन्हें हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पिछले दिनों पुलिस ने दोनों किशोरियों को बरामद कर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

नरही थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियों का 14 जून को बहला-फुसला कर अपहरण कर लिया गया था। दोनों आपस में सहेली हैं। पुलिस के मुताबिक एक किशोरी के पिता की शिकायत पर दीपक और सोनू के विरुद्ध 16 जून को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पिछले दिनों दोनों किशोरियों को भरौली चौराहे से बरामद कर लिया था। मेडिकल जांच के बाद बयान दर्ज कराया गया था। किशोरियों ने जानकारी दी थी कि दीपक ने अपने दोस्त सोनू के साथ उसका अपहरण कर लिया था। दोनों को वह लेकर हैदराबाद गए। यहां उनके साथ दुष्कर्म किया। नरही थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की टीम गठित की गई थी। टीम ने सोनू कुमार और दीपक कुमार को अमांव तिराहे से बधौना रोड के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed