{"_id":"69a49bb610ef05111905785c","slug":"accused-of-immoral-activities-in-the-house-two-youths-and-a-woman-in-custody-ballia-news-c-190-1-ana1001-158840-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: घर में अनैतिक कार्य का आरोप, दो युवक व एक महिला हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: घर में अनैतिक कार्य का आरोप, दो युवक व एक महिला हिरासत में
विज्ञापन
जापलिनगंज मोहल्ला में अनैतिक कार्य की सूचना पर पहुंची तथा मौके पर उपस्थित लोग।संवाद
बलिया। शहर के जापलिनगंज मोहल्ले में एक महिला पर घर में अनैतिक कार्य का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस के आने की खबर पर घर के पिछले दरवाजे से पांच-छह लड़कियां भाग गईं। दो घंटे से ज्यादा समय तक मौके पर गहमा-गहमी रही।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि महिला घर में देह व्यापार कराती है। रविवार को मोहल्ले में पहुंचे तीन युवक महिला की बजाय बगल के घर में घुस गए और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने लगे। परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक विवाद करने लगे। होहल्ला सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी भाग गया। सूचना मिलते ही कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के साथ ही आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। मोहेल्लेवासियों ने इस मामले की जानकारी एसपी ओमवीर सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने भी मातहतों को फोन कर फटकार लगाया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी महिला ने गली को अवैध तरीके कब्जा कर टिनशेड लगाया है। पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि दो युवक व एक महिला को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।