{"_id":"627c04314d04460c8a540fdb","slug":"accused-of-capturing-the-house-of-lakhnapar-village-by-putting-a-photo-of-cm-ballia-news-vns653043351","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनापार गांव के मकान पर सीएम का फोटो लगाकर कब्जा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनापार गांव के मकान पर सीएम का फोटो लगाकर कब्जा का आरोप
विज्ञापन
सिकंदरपुर। लखनापार ग्राम सभा में व्यापारी प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर एक सिपाही ने कब्जा कर लिया है। उसने मुख्यमंत्री के नाम की होर्डिंग भी लगा दी है। मंगलवार की देर शाम सिकंदरपुर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं वामदल नेताओं की बैठक में इसकी निंदा गई। उसके बाद इसके बाद उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर को ज्ञापन सौंप मकान का ताला खुलवाने की मांग की गयी।
व्यापारमंडल के नेताओं ने कहा कि गोरखपुर मठ चौकी पर तैनात एवं बलिया के लखनापार निवासी सिपाही एवं उनके परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री की फोटो लगी होर्डिंग लगाकर प्रभुनाथ प्रसाद के मकान में तालाबंद कर दिया है। व्यापार मंडल के नेता एवं नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने प्रशासन को चेताया कि अगर प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान से कब्जा नहीं हटाया गया तो व्यापारी आरपार की लड़ेंगे। बैठक में तय किया गया कि 13 मई को इस प्रकरण में जनपद के व्यापारी, सामाजिक, राजनैतिक कार्यकर्ता इस मामले में जिलाधिकारी से मिलेंगे। भाकपा (माले) नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि अगर प्रभुनाथ गुप्ता के साथ न्याय नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन छेड़ जाएगा। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रयाग चौहान, मनियर चेयरमैन भीम गुप्ता, बेल्थरारोड चेयरमैन दिनेश गुप्ता, माधव प्रसाद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन संजय जायसवाल, विमलेश राय, दीनानाथ, माले के श्रीरामकृष्ण यादव, लाल साहब, भागवत बिन्द, नियाज अहमद, शम्भू नाथ राजभर, वशिष्ठ राजभर, बसंत सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, रामप्रेवश शर्मा, संतोष यादव प्रधान, राजू गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवानंद आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश प्रसाद गु प्ता ने किया।