फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of brutality with innocent arrested in encounter

Ballia News: मासूम के साथ दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 13 May 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of brutality with innocent arrested in encounter
बांसडीह/बलिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी उमेश बिंद निवासी राजपुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उपचार के लिए पुलिस उसे सीएचसी बांसडीह ले गई। वहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली के एक गांव में सोमवार को घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम को आरोपी ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरे दिन मंगलवार को घर से चंद कदम दूर झाड़ी में मासूम बेसुध अवस्था में पड़ी मिली। परिजन सांप काटने के अंदेशा में झाड़ फूंक कराने लगे। होश न आने पर उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर खलबली मच गई।
विज्ञापन

निकाय चुनाव होने के कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। दूसरे दिन शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई। घटना में राजपुर निवासी उमेश बिंद का नाम आने पर पुलिस टीम उसकी खोजबीन में लग गई। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बड़सरी मोड़ के समीप ईट भट्ठे के पास से गिरफ्तारी का प्रयास किया। पुलिस को देख उमेश ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी करवाई में उसके पैर में गोली लगने के बाद जवानों ने दबोच लिया। उमेश ने बताया कि नशे की हालत में गांव के मंदिर पर बच्ची खेलती हुई मिल गई। उसे टॉफी देने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। पकड़े जाने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी और रात में शव को घर के बगल के झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed