फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of breaking into school and assaulting and robbing

Ballia News: विद्यालय में घुस कर मारपीट और लूट का आरोप

Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into school and assaulting and robbing
हल्दी। थाना क्षेत्र के हल्दी-सहतवार मार्ग पर कृपालपुर के पास राज गुरुकुल विद्यापीठ में बुधवार की देर रात 10 की संख्या में आए हथियार बंद बदमाशो ने मारपीट और लूट की। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी ने थाने में तहरीर दी कि उनके विद्यालय राज गुरुकुल की देखरेख बसुधरपाह गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता व अभिलाष गुप्ता करते हैं। बुधवार की रात 10 की संख्या में बदमाश स्कूल में पहंुचे। विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ने लगे। आवाज सुनकर विद्यालय में सोए राधेश्याम व अभिलाष जाग गए। विरोध करने लगे तो धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी विद्यालय से कंप्यूटर व लैपटॉप चोरी हुआ था। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह बताया कि मारपीट की गई है, तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed