फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of beating for dowry and eviction from home, case filed against five including husband

दहेज के लिए मारपीट व घर से निकालने का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Sep 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of beating for dowry and eviction from home, case filed against five including husband
बैरिया। दहेज के लिए पिटाई करने, बार-बार उत्पीड़न करने के साथ ही ससुरालियों द्वारा घर से निकाल देने से परेशान विवाहिता ने सास, ससुर, पति, देवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी स्व. सुनील तिवारी की पुत्री पल्लवी की शादी बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर (गंगापुर) निवासी मनोज ओझा के पुत्र नीरज ओझा के साथ 23 अप्रैल 2011 को हुई थी। जिसमें पल्लवी के परिजनों ने नगदी समेत अन्य सामान शादी में दिया था। पल्लवी ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि दो लाख रुपये और मायके से मंगवाने का दबाव ससुरालियों द्वारा बनाए जाने लगा। जब मैंने कहा कि अब पैसा मेरे मायके के लोग नही देंगे तो ससुरालियों का अत्याचार और बढ़ गया। मारपीट करने लगे और मुझे घर से उस समय निकाला जब मैं डेढ़ माह की गर्भ से थी। मायके में ही मैंने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके कुछ दिन बाद हमारे रिश्तेदारों ने समझौता करा मुझे वापस भेजा। लेकिन मेरे ससुरालियों का व्यवहार और खराब हो गया। मेरे सास, ससुर, पति, देवर व ननद द्वारा बार-बार मेरी पिटाई की जाने लगी। 28 जुलाई 2021 को बुरी तरह मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया गया। तब से रिश्तेदार पंचायत कर मुझे मेरा हक दिलाना चाहते थे लेकिन मेरे ससुराली दो लाख रुपये और लिए बिना मुझे अपने घर रखने को तैयार नही थे। अंतत: थक हार कर पति नीरज ओझा, देवर धीरज ओझा, ससुर मनोज ओझा, सास शीला ओझा व ननद प्रीति ओझा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला महिला थाना में दर्ज कराया है। इस बाबत महिला थाना की उपनिरीक्षक सरोज यादव ने बताया कि पल्लवी ओझा की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed