Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused in attempted murder case injured in police encounter firearm recovered in ballia

बलिया: असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़, हत्या के प्रयास का आरोपी गोली लगने से घायल

Mon, 02 Nov 2026 03:36 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 02 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

दुबहड़ में असलहा बरामदगी के दौरान मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
Accused in attempted murder case injured in police encounter firearm recovered in ballia
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार आरोपित सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार सोमवार तड़के असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सीओ सिटी सतीश शर्मा ने बताया कि दुबहड़ थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार (26) पुत्र विशाल पासी निवासी सिहोरी, थाना नंदगंज, गाजीपुर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने 28 अक्तूबर को चंदवक गांव के बाहर वादी पर जान से मारने की नीयत से फायर करने की बात बताई। इसके बाद वह अपने साथी सचिन और विवेक उर्फ अशोक के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर असलहा बरामद करने के लिए टीम उसे धरनीपुर मोड़ के पास ले गई थी। सोमवार सुबह आरोपित ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed