फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused arrested with stolen goods

Ballia News: चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with stolen goods
बैरिया। बैरिया तिराहे पर आर्टिफिसियल ज्वेलरी की दुकान और बीबी टोला मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान और सुदिष्ट बाबा इंटर काॅलेज में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके निशानदेही पर तीनों जगह से चोरी हुए सामान मोबाइल, लैपटाॅप, चार्जर, आभूषण और 2500 रुपया बरामद हुए। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को चालान कर दिया।
विज्ञापन

देवकी छपरा निवासी प्रेम सोनी ने 15 दिसबंर को शिकायत दी कि दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 700 ग्राम चांदी चोरी कर ली। 27 दिसबंर को रानीगंज निवासी राजू सोनी ने तहरीर दी कि दुकान से दस हजार रुपये का सामान, छह जनवरी को मिर्जापुर निवासी उमाशंकर ने तहरीर दी कि मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ 17 हजार रुपये का सामान व दो लैपटाॅप के अलावा 22 मोबाइल सहित अन्य सामान चुरा लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।इसके सुदिष्ट बाबा इंटर काॅलेज के चौकीदार पुरुषोत्तम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि आठ जनवरी को चोरों ने फीस व आवश्यक दस्तावेज सहित अन्य सामान चुरा लिए।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं पर पुलिस उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार व उपनिरीक्षक राम प्रसाद बिंद चोरों की तलाश में जुट गए। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चांददियर जाने वाले रोड के किनारे पुलिस वाहन देखकर तीन युवक भागने लगे। पुलिस ने एक युवक व एक किशोर को पकड़ लिया, एक युवक खेतों में अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल सिंह निवासी मठ योगेन्द्र गिरी बताया। बताया क एक बाल अपचारी तथा सागर सिंह के साथ क्षेत्र में तीन जगहों पर चोरी की है। चोरी में मिले पुराने जेवरात को बिहार में ले जाकर 18000 रुपये में बेच दिया। छह-छह हजार रुपया तीन हिस्से में बांट कर खाने पीने में खर्च हो गए। सिर्फ 1200 सौ रुपया बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed