फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accusation of swindling 24 lakh from wife by promising a teaching job

Ballia News: पत्नी को शिक्षक भर्ती का झांसा देकर 24 लाख की ठगी का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accusation of swindling 24 lakh from wife by promising a teaching job
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी विनोद पाण्डेय ने पत्नी को शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 24 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। न्यायालय के निर्देश पर खेजुरी पुलिस ने बृजेश गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने कहा कि न्यायालय में दिए आवेदन में विनोद ने आरोप लगाया है कि गांव के ही बृजेश गुप्ता ने वर्ष 2025 में उसकी पत्नी नीलम को शिक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और कहा कि उसकी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंच है। इसके बाद आरोपी ने 25 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर वादी ने 9 जून और 10 जून 2025 को आरोपी के एचडीएफसी बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों में कुल 24 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने नीलम के नाम से एक कथित नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध कराया, लेकिन संबंधित विद्यालय में जांच करने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी था। बाद में रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि खेजुरी थाना और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि मेरे से पूर्व का मामला है, कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed