फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Account holder woman and branch manager gave separate tahrir

खाताधारक महिला व शाखा प्रबंधक ने दी अलग-अलग तहरीर

Wed, 30 Sep 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Account holder woman and branch manager gave separate tahrir
बैरिया। बडौंदा यूपी बैंक (पूर्वांचल बैंक) की बैरिया शाखा में खाताधारक टेंगरही निवासिनी कौशल्या देवी के बचत खाते में दूसरे का आधार कार्ड फीड कर सीएसपी के माध्यम से 1.30 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाल लिए जाने के प्रकरण में शाखा प्रबंधक विनायक श्रीवास्तव ने सीएसपी संचालक व पैसा लेने वाले गुड्डू राम के खिलाफ बैरिया थाने में तहरीर दी है। वहीं, पीड़िता कौशल्या देवी ने बैंक कर्मियों सहित सीएसपी सचांलक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए बैरिया पुलिस को मंगलवार की देर शाम तहरीर दी है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि कौशल्या देवी निवासी टेंगरही के खाता में दूसरे का आधार फीड करके फर्जी तरीके से 1.30 लाख रुपये निकाला गया था। वहीं, बैंक द्वारा उक्त महिला के खाते में 10 हजार रूपये जमा करने पर जमापर्ची को शाखा प्रबन्धक द्वारा फर्जी बता दिया गया। कौशल्या के खाते में जिसका आधार कार्ड लिंक किया गया है वह टेंगरही निवासी गुड्डू राम का है। उसने स्वीकार किया है कि सीएसपी संचालक कृष्णा वर्मा के सहयोग से पैसे निकाले गए हैं, उसमें से पांच बार में 50 हजार रुपये मुझे मिला था। किसी के खाते में दूसरे का आधार कार्ड लिंक होने और जमा पर्ची को फर्जी बताने को लेकर बैंककर्मियों पर उंगली उठने लगी है। इसको देखते हुए महिला ने बैंककर्मियो के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ सजंय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उधर, मामले का खुलासा होने के बाद गुड्डू राम द्वारा मंगलवार को ही महिला के खाते में 30 हजार रूपये जमा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed