फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident trolley not removed, then accident, another death

नहीं हटाई हादसाग्रस्त ट्राली, फिर एक्सीडेंट, एक और मौत

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accident trolley not removed, then accident, another death
चिलकहर। जिस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने से बृहस्पतिवार सुबह दो लोगों की मौत हुई थी। उसी से टकरा कर बृहस्पतिवार रात को एक और बाइक सवार की मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से वाराणसी फर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यदि पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को वहां से हटवा दिया होता तो शायद ये हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

दरअसल बृहस्पतिवार शाम को मोटरसाइकिल से सुरेश गुप्ता (35) पुत्र शिवधारी गुप्ता और जीतू गुप्ता (26) पुत्र रामजी गुप्ता निवासी गांव बांसडीह पांडेय का पोखरा रसड़ा अपने रिश्तेदार के यहां तिलक में जा रहे थे। चिलकहर रोड पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से मोटरसाइकिल टकरा गई। इससे जीतू गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और सुरेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हालत गंभीर देखते हुए सुरेश गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे जीतू गुप्ता के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों बार-बार पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि सुबह एक्सीडेंट होने के बाद अगर गड़वार पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर थाने भेज दी होती तो घटना नहीं होती। एक ही ट्रैक्टर-ट्राली से सुबह और शाम एक्सीडेंट होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed