{"_id":"653ddf944580a66eb70db025","slug":"accident-in-ballia-vehicle-hits-auto-parked-on-roadside-four-killed-many-injured-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत; कई घायल
Sun, 29 Oct 2023 10:09 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:09 AM IST
सार
गड़वार थाना के चिलकहर चट्टी के समीप रसड़ा की तरफ जा रहा सीएनजी ऑटो पुलिया के पास खड़ा था, उसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग मिड्ढा गांव में शादी कार्यक्रम में खाना बनाकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
बलिया में हादसा: सड़क किनारे खड़े ऑटो पर वाहन ने मारी टक्कर, चार की मौत; कई घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेफना-रसड़ा मार्ग के चिलकहर चट्टी के समीप खड़े ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सवार 12 लोग घायल हो गए, जिसमें चार की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव को पोस्मार्टम को भेजवाया दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- वाराणसी में बोलीं मैरी कॉम: 'बेटे फुटबाल प्रेमी..बेटी को बनाऊंगी मुक्केबाज', बेटियों के लिए कही ये बात
विज्ञापन
गड़वार थाना के चिलकहर चट्टी के समीप रसड़ा की तरफ जा रहा सीएनजी ऑटो पुलिया के पास खड़ा था, उसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग मिड्ढा गांव में शादी कार्यक्रम में खाना बनाकर वापस घर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो से सभी घायलों को सुरक्षित निकाल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों में सलीम अंसारी (42) डोमनपुर बाग, मो. हलीम (20) निवासी दक्षिण टोला मऊ शमीम अहमद (42) निवासी बेलवा घाट, सेराज अंसारी (45) काजीपुरा बलिया, इस्माईल (40) निवासी जमालपुरा बेलाव, मु. हशिम (21) निवासी अमिनपुरा, मु. आफताब आलम (34) निवासी बासिम मस्जिद, इस्तिकार अहमद (55) निवासी हुसैनपूरा मऊ शामिल है। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि डायल 112 की सूचना पर हमलोग मौके पर पहुंच सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।