Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident in Ballia three people including woman died husband in critical condition

UP Accident: बलिया में हादसे...महिला सहित तीन की मौत, पति की हालत गंभीर; एसआईआर का फॉर्म भर लौट रहे थे

Mon, 29 Dec 2025 09:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 09:53 PM IST
सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में विभिन्न हादसों में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। स्थानीय थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसे के बाद परिजनों में मातम का माहाैल बना हुआ था।

विज्ञापन
Accident in Ballia three people including woman died husband in critical condition
पूनम देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Road Accident: बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी के समीप सोमवार की शाम ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार प्रमोद बरनवाल (52) व पत्नी पूनम देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पत्नी पूनम देवी की मौत हो गई, वहीं पति का इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


स्थानीय कस्बा क्षेत्र के बालूपुर रोड निवासी प्रमोद बरनवाल (52) अपनी पत्नी पूनम देवी (48) के साथ एसआईआर का फॉर्म भरने के लिए सिकंदरपुर आए थे। प्रमोद बरनवाल लार रोड स्थित ससुराल में पत्नी के साथ रहते थे, वहीं बगल में कबाड़ी की दुकान चलाते थे। शाम के समय दंपती फॉर्म भरने के बाद बाइक से लार रोड स्थित अपने ससुराल लौट रहे थे।
विज्ञापन


नवानगर चट्टी के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रमोद बरनवाल का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Videos

पत्नी से विवाद पर पति ने जान दी
बलिया शहर के अमृतपाली गांव में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति प्रदीप ठाकुर 38 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया।

सदर कोतवाली के अमृतपाली निवासी प्रदीप ठाकुर 38 वर्ष रविवार शाम नशे में धुत होकर घर पहुंचे तो किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। कुछ देर बात छत स्थित अपने कमरे में चला गया। परिजनों ने सोचा कि सो गए होगे। प्रदीप कमरे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी खाने के लिए जगाने पहुंची तो कमरे में फंदे पर लटकता देख चिल्लाने लगी। परिवार व आसपास के लोग पहुंचे।

उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की मौत से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों सहित अन्य सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है। इस बाबत कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि शराब को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गुड़गांव में सड़क हादसे में इटही निवासी की मौत
हरियाणा के गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम इटही निवासी 48 वर्षीय धीरेन्द्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सोमवार को जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिवार के सदस्य दहाड़े मारकर रोने लगे। मौके पर मौजूद शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया।

ग्राम इटही निवासी धीरेन्द्र यादव गुड़गांव में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बीते 26 दिसंबर को ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात करीब 8:30 बजे वह साइकिल से अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह डिवाइडर से जा टकराए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद उन्हें तत्काल पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन सुबह उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक धीरेन्द्र यादव, शिवजन्म यादव (सेवानिवृत्त सैनिक) के पुत्र थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई विरेन्द्र यादव और छोटे भाई देवेन्द्र यादव हैं। मृतक अपने पीछे दो संतानों को छोड़ गए हैं, जिनमें 21 वर्षीय पुत्री और 19 वर्षीय पुत्र शामिल हैं।

शव गांव पहुंचते ही शोकग्रस्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक जुट गए। इस दौरान प्रबंधक चन्द्रजीत प्रसाद प्रजापति, सपा नेता चन्द्रमा यादव, लालबाबू यादव, सूरज राय, दीपक राय, सुजीत यादव, धर्मेन्द्र यादव, राकेश यादव सहित अन्य लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया। गांव में घटना को लेकर गमगीन माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed