फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   AC is giving joint pain along with comfort

Ballia News: सुकून के साथ जोड़ों में दर्द दे रहा एसी

Tue, 06 May 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
AC is giving joint pain along with comfort
बलिया। तेज गर्मी में भी कमर, जोड़ों, पीठ व कंधे में दर्द के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल के हड्डी रोग की ओपीडी में 30 फीसदी से ज्यादा मरीज दर्द की समस्या लेकर आ रहे हैं। गर्मी में लोग एसी या कूलर चलाकर सोते हैं। जब सुबह जागते हैं तो कमर दर्द, जोड़ों, कंधों व पीठ में दर्द से कराहते हैं। दर्द से परेशान बुजुर्ग के अलावा युवा भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को मौसम खराब होने के बावजूद 1242 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल के तीन हड्डी रोग ओपीडी में 183 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 30 फीसदी से अधिक मरीज कमर, जोड़ों, पीठ व कंधे में दर्द से परेशान रहे। गर्मी में एसी की हवा जहां सुकून देता है, वहीं गठिया मरीजों के लिए जोड़ों के दर्द का कारण बन रहा है। चिकित्सक एक्स-रे जांच कराने पर रिपोर्ट में भी कुछ नहीं आ रहा है। वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ. आरडी राम ने बताया कि तापमान ठंडा होने पर मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। जैसे ही गर्म स्थान पर पहुंचते हैं, तो मांसपेशियां फैलती हैं। जब यह क्रम जल्दी-जल्दी होता है, तो हड्डी में दर्द होने लगता है। दर्द की समस्या से राहत तभी संभव है, जब सीधे एसी व कूलर के सामने सोना बंद किया जाए। एसी की कूलिंग 25-26 डिग्री से कम नहीं होनी चाहिए। एसी कमरे से अचानक बाहर निकले से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed