{"_id":"366e8e35ba63c7ddc29f88744be77481","slug":"ac-college-couple-married-15-on-travel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कॉलेज से 15 जोड़े दांपत्य सफर पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कॉलेज से 15 जोड़े दांपत्य सफर पर
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
15 कन्याओं के जीवन में सोमवार का दिन नई खुशियां लाया। नगर के सतीश चंद्र कालेज के मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह में न सिर्फ उन्हें अपना जीवन साथी मिला बल्कि परिवारीजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद संग गृहस्थी शुरू करने के साजोसामान भी उपहार के रूप में मिले। बल्लभ नीतिश सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में इन जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इस दौरान मंगल गीतों से पूरा विवाह परिसर सुनने वालों को प्रफुल्लित करता रहा7
सोमवार के दिन न सिर्फ जोड़ों के लिए बल्कि उसमें शामिल होने वालों के लिए भी यादगार रहा। नवजीवन के सपने सजाए वर-वधू ने जैसे ही इतना बड़ा मंडप और इतनी भव्य तैयारी देखी उनके सपनों को और भी पंख लग गए। रहा-सहा संशय रंगारंग कार्यक्रम, लोगों की बड़ी संख्या में जुटान, गीत संगीत और हर्षित माहौल देखकर जाता रहा। ये सब संभव हो सका बल्लभ नीतिश सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह में जहां खुशनुमा माहौल में 15 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया।
इस मौके पर आयोजक जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. हरेराम ने बारी-बारी से प्रत्येक मंडप में जाकर वर-कन्या को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजक डॉ. हरेराम ने वर-वधु को शादी के जोड़े के साथ अलग से पांच साड़ी का सेट, अंगूठी, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, पलंग, तोसक, रजाई, बर्तन सेट आदि भेंट किया। प्रेमनाथ सिंह, बरमेश्वर प्रधान, बबुआ सिंह, मदन चौधरी, ददन यादव, अश्विनी उपाध्याय, अरुण पांडेय, अजीत वर्मा, विश्वनाथ चौधरी, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल अव्वल, रवींद्र सोनी, संतोष चौरसिया, मिठाईलाल, बब्बन विद्यार्थी महावीर जी पाठक आदि लोगों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। उधर, सामूहिक विवाह में गोपाल गंज बिहार की रेखा गुप्ता एवं आजमगढ़ के अनिल गुप्त के न पहुंचने से एक जोड़े का विवाह न हो सका। इस दौरान वर-कन्या एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए गायक कुमार अर्जुन एवं कृष्णा मीठू देवी गीत, विवाह गीत गाकर एवं सिकंदर एंड पार्टी ने नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।