{"_id":"5f89c5298ebc3e9bfc4f70bb","slug":"about-bjp-worker-dhirendra-pratap-singh-the-main-accused-in-the-ballia-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: कौन है हत्या का मुख्य आरोपी, जानिए इससे पहले क्या करता था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: कौन है हत्या का मुख्य आरोपी, जानिए इससे पहले क्या करता था
Fri, 16 Oct 2020 09:50 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 16 Oct 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक के साथ राशन वितरित करता बलिया हत्याकांड का आरोपी। (लाल घेरे में)
- फोटो : सोशल मीडिया।
यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक थी। बैठक में एसडीएम, सीओ, एसओ व अन्य पुलिसकर्मियों के सामने भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सियासत तेज है।
विज्ञापन
हत्यारोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। इसके अलावा वह भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैरिया तहसील इकाई का अध्यक्ष भी है। हत्यारोपी धीरेंद्र बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबियों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र सिंह को लेकर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बयान जारी किया। उन्होंने वीडियो में कहा कि धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। कहा, अगर आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाता तो उसके परिवार के दर्जनों लोग मारे जाते। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष के कई लोग बुरी तरह घायल हैं, तो उनकी बात भी सुनी जानी चाहिए।
विज्ञापन
मेरा बैरिया की जनता से और प्रशासन से यही कहना है कि इस घटना की निंदा की जानी चाहिए, लेकिन न्याय पक्ष को भी सामने रखना चाहिए। हत्याकांड के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर पर बृहस्पतिवार की देर रात छापे की कार्रवाई की। इस दौरान उसके घर पर हत्यारोपी के करीबी माने जाने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने तोड़फोड़ करने का पुलिस पर आरोप भी लगाया।