फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aarti performed after worshiping 108 girls

108 कन्याओं का पूजन कर उतारी आरती

Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Aarti performed after worshiping 108 girls
बलिया। सेवा भारती की ओर से शहर के चौक-विजय सिनेमा रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कन्या पूजन का आयोजन करके दुर्गा स्वरूप 108 कन्याओं का पूजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख नवल और विशिष्ठ अतिथि प्रांत अध्यक्ष प्रो. रामकृष्ण उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि सेवा भारती हर पुरुष के मन में कन्याओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव पैदा करती है। जब मन में श्रद्धा का भाव होगा तो कन्या सभी जगह सुरक्षित रहेगी। कोख में भी और समाज में भी। प्रो. रामकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि वैदिक काल से ही हमारे समाज में नारियों के प्रति श्रद्धा का भाव रहा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। 108 कन्याओं का पूजन और आरती उतारी गई। कन्याओं को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, रबर के साथ भव्य विदाई दी गई। अरविंद उपाध्याय ने भजन प्रस्तुत किया। सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, प्रमोद सर्राफ, रघुनाथ प्रसाद सोनी का विशेष योगदान रहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सिन्हा और संचालन सेवा भारती के जिला मंत्री अजय कुमार गुप्ता ने किया। जिला संघचालक भृगु, विनय, पद्मदेव पाठक, अनुज सरावगी, आनंद गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, रामगोपाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, डॉ. आशीष अग्रवाल, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed