फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aara beats Sonpa in football final

फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में आरा ने सोनपा को दी मात

Sat, 06 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Aara beats Sonpa in football final
सौगरपाली स्थित गौरी भईया मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान विजेता टीम को शील - फोटो : BALLIA
सागरपाली। गौरी भैया मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे गौरी भैया आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को बिहार प्रांत की दो टीमों सोनपा और आरा के मध्य खेला गया। इसमें आरा की टीम ने सोनपा को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। पूर्व मंत्री स्व. गौरी भैया की पत्नी ममता सिंह ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। इसके पूर्व मैच का उद्घाटन महंत कौशलेंद्र गिरि ने किया।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ तक दोनों टीम के खिलाड़ी गोल के लिए संघर्ष करते रहे, लेकिन किसी टीम की तरफ से कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ के 60 वें मिनट में आरा की टीम के खिलाड़ी जितेंद्र कुमार ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इस तरह आरा की टीम ने 1 - 0 से सोनपा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान सेंटर रेफरी के रूप में खुर्शीद अंसारी, वीरेंद्र सिंह अकेला, जनार्दन सिंह, बब्बन यादव, बैजनाथ सिंह रहे। कमेंट्रेटर की भूमिका भैया अदालत सिंह, भैया गौतम सिंह, अमरीश यादव गोलू ने निभाई। इस अवसर पर वंश बहादुर सिंह, भैया झूलन सिंह, कमलेश तिवारी, भैया सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू, भैया राजा सिंह, बब्बू सिंह, गुड्डन सिंह, दाऊजी सिंह, बिजली यादव, मुन्ना राय, संजय दुबे, धर्मेंद्र सिंह, रिंकू, हरीश कुमार, लक्ष्मण दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed