{"_id":"62e2c2b41a3e33127a58b908","slug":"aap-worker-going-to-protest-arrested-ballia-news-vns6664183174","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध प्रदर्शन करने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के गड़वार रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय महंगाई के विरोध प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : BALLIA
Link Copied
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महंगाई के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय जा रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शहर कोतवाली पुलिस आप कार्यालय से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर शहर कोतवाली लाया गया। बाद में 21 लोगों का 151 में चालान कर दिया गया। छोड़ दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस बढ़ती हुई महंगाई के विरुद्ध उठ रही आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि प्रचंड महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। योगी सरकार तानाशाही पर उतारू है और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर रही है। पुलिस छापे डलवा रही है। प्रांत सचिव अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क पर संघर्ष कर रही है और जब तक यह तानाशाह उद्योगपतियों की दलाल सरकार को हम लोग हटा नहीं लेंगे तब तक सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर अजय राय मुन्ना, महिला जिलाध्यक्ष निभा पांडेय, कुसुम, गीता, सोनी, सलमान, विपिन, ओम प्रकाश मिश्रा, अंबेश्वर यादव, कृष्ण कुमार, रघुराज व रवि शंकर राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।