फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aadhar card will be made in 16 post offices today

16 डाकघरों में आज बनेगा आधार कार्ड

Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be made in 16 post offices today
बलिया। नया आधार कार्ड बनवाने या संशोधन कराने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर बृहस्पतिवार को डाकघरों में विशेष अभियान चलाया जायेगा, जहां आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य आसानी से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

बताया कि पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं का लाभ कोई भी ले सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में अब तक आठ लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों का आधार नामांकन व संशोधन किया जा चुका है। अकेले कोरोना महामारी के दौरान लगभग पांच लाख लोगों का आधार नामांकन व संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि डाकघरों में नया आधार नि:शुल्क बनाया जाता है। डेमोग्राफिक संशोधन (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल व ईमेल) के लिए 50 रुपया और बायोमेट्रिक संशोधन (फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो) के लिए 100 रुपया शुल्क जमा करना होगा। यह अभियान जनपद के 16 डाकघरों में चलाया जायेगा। बलिया प्रधान डाकघर, रसड़ा प्रधान डाकघर, बलिया सिटी, बांसडीह रोड, भरसर, बेल्थरारोड, हल्दी, दलन छपरा, किड़ीहीरापुर, कोरंटाडीह, मनियर, रानीगंज बाजार, रतसर, सहतवार, शहीद पार्क, बैरिया डाकघर में आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed