फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aadhaar will become an obstacle in the pension of ten thousand beneficiaries

दस हजार लाभार्थियों की पेंशन में आधार बनेगा रोड़ा

Wed, 28 Sep 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar will become an obstacle in the pension of ten thousand beneficiaries
जिले की करीब 10 हजार विधवाओं का आधार मोबाइल लिंक न होना पेंशन पाने में रोड़ा बनेगा। शासन से इन विधवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। इसके तहत, जिले में करीब 48505 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से लगभग 38500 का आधार से खाते को लिंक करा दिया गया है। शेष करीब 10005 लाभार्थियों को आधार और मोबाइल लिंक कराने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

शासन से विधवा महिलाओं के लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत लाभ पाने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार पेंशन के तौर पर दी जाती है। इसके लिए अभी तक आधार और मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी नहीं था, लेकिन अब व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज ने बताया कि योजना के लाभार्थियों को आधार बेस्ड पेमेंट प्रणाली के माध्यम से अगली किस्तों का भुगतान बैंक खातों में किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी महिलाओं को स्वयं एसएसपीवाई डाट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से अपना आधार और मोबाइल नंबर लिंक कराना होगा। यदि लाभार्थी का नाम पेंशन और आधार में समान है तो रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ आधार का प्रमाणीकरण हो जाएगा। लाभार्थी का नाम पेंशन तथा आधार के नाम में अंतर हुआ तो फिर पेंशन पाने में दिक्कत आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed