फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aadhaar card is mandatory for depositing Rs.

Ballia News: रुपये जमा करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य

Tue, 18 Nov 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card is mandatory for depositing Rs.
इंदरपुर। यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से खाते में पैसा जमा करना कठिन हो गया है। पहले खाताधारक ग्राहक सेवा केंद्र पर सिर्फ खाता नंबर बता कर पैसा जमा कर देते थे, लेकिन बैंक प्रबंधन ने व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। नये नियम के अनुसार पैसा जमा करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद पैसा जमा करने वाले व्यक्ति यानी खाताधारक का डिवाइस पर अंगूठा लगाया जाएगा। खाताधारक के मोबाइल पर ओटीपी जाएगी, तब जाकर पैसा जमा हो सकेगा।
विज्ञापन

बैंक के इस नए नियम से खाताधारकों को परेशानी उत्पन्न हो गई है। अभी कुछ खाताधारक ऐसे हैं जिनका आधार से खाता लिंक नहीं है। केवाईसी भी नहीं हुई है। उन्हें ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से पैसा जमा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारक को यदि 50 हजार से कम जमा करना होता है तो बैंक से यह कह दिया जाता है कि 49 हजार तक ग्राहक सेवा केंद्र पर ही जमा करना होगा। नए नियम से खाताधारक ग्राहक सेवा केंद्र पर जमा करने जा रहे हैं लेकिन नया नियम जानकर वापस हो जा रहे हैं। हालांकि यह नियम अभी सेंट्रल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्रों पर नहीं लागू है। यूबीआई नगरा के शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार का कहना है कि प्रबंधन ने फ्राॅड को रोकने के लिए यह नियम लागू किया है। जिन खाताधारकों का खाते से आधार लिंक है, उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed