फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A youth was caught stealing jewellery after sniffing intoxicants.

Ballia News: नशीला पदार्थ सुंघा कर आभूषण लूटते युवक को पकड़ा

Sun, 05 Oct 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A youth was caught stealing jewellery after sniffing intoxicants.
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी पर शनिवार की शाम मोटरसाइकिल सवार युवकों ने दुर्गावती देवी पत्नी आनंद कुमार को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। दुर्गावती के अचेत होेने पर शरीर के आभूषण उतारने लगे। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो एक युवक को पकड कर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। दो युवक बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

दुर्गावती देवी बाजार करने के लिए चट्टी पर गई थीं। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को अकेला देखकर कुछ सुंघा दिया। महिला जमीन पर बैठ गई। युवक उसे सहारा देने के बहाने गले से जिउतिया, कान के टॉप्स और अन्य जेवरात और नकदी निकालने लगे। आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर एक युवक को पकड़ लिया। पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed