फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A youth found in unconscious condition dies in hospital in Varanasi during treatment

बेहोशी की हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान वाराणसी के अस्पताल में मौत

Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
A youth found in unconscious condition dies in hospital in Varanasi during treatment
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर गांव निवासी अभिजीत राम (18) पुत्र लक्ष्मण राम की मौत सोमवार की देरशाम इलाज के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में हो गई। 31 दिसंबर को यह पार्टी करने के नाम पर घर से निकला था और एक जनवरी को हृदयपुर में बेहोशी की हालत में मिला था।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर निवासी अभिजीत 31 दिसंबर की शाम परिजनों से पार्टी करने की बात कहकर घर से निकला था। जब एक जनवरी को दिन में भी घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजने लगे और खोजते खोजते वह हृदयपुर गांव के एक दरवाजे पर बेहोशी की हालत में मिला। आनन-फानन में पहले परिजन लालगंज के निजी डाक्टर के यहां ले गए और स्थिति खराब देखकर 112 नंबर पर फोन किया और चिकित्सक की सलाह उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए। सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता लक्ष्मण राम ने बताया कि मेरे बेटे के शरीर पर कई जगह चोट का निशान था। इसे लेकर परिवार व गांव में उदासी छायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed