{"_id":"677426f1dc36c0a5710d638d","slug":"a-young-man-who-went-to-break-up-a-fight-was-stabbed-ballia-news-c-190-1-bal1001-130138-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक को मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: झगड़ा छुड़ाने गए युवक को मारा चाकू
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के सावन छपरा गांव में झगड़ा छुड़ाने गए युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोकटी पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दोकटी पुलिस को दी गई तहरीर में सावनछपरा निवासी सुमित वर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम वह दरवाजे पर खड़ा था। गांव के ही मो.सैयद और मो. खलील दुकान से घर जा रहे थे। गांव में नंद कुमार वर्मा, अमरजीत वर्मा उर्फ पांडेय, देवरतन वर्मा तथा शत्रुघ्न वर्मा एक राय होकर सैयद को मारने पीटने लगे। सुमित ने बताया कि वह बीचबचाव करने गया तो सैयद को छोड़कर वे मुझ पर टूट पड़े। देवरतन ने चाकू निकालकर पेट में घोंप दिया। परिजनों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। वहां से बलिया रेफर कर दिया गया। दोकटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर चार में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि देवरतन वर्मा व शत्रुघ्न वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।
युवक को पीट कर किया लहूलुहान
लखनापार। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लखनापार चट्टी पर सोमवार की देर शाम दो मनबढ़ों ने राकेश कुमार खरवार को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों के पहुंचने के पहले ही आरोपी भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, शाम को वह घर के पास टहल रहा था। उसी दरम्यान बस्ती बुजुर्ग (कचुअरा) निवासी एक व्यक्ति अपने साथी के साथ पहुंचा और पिटाई कर दी। एसएचओ विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है।