फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man who was taking the exam in place of another was caught

Ballia News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ाया

Mon, 27 Feb 2023 11:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Mon, 27 Feb 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
A young man who was taking the exam in place of another was caught
बलिया। जिला प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद नकलची अपनी फितरतों से बाज नहीं आ रहे है। यूपी बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन सोमवार को पांच परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। जबकि एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा एक युवक एडीआईओएस राकेश कुमार के हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन

परीक्षा के पहले दिन कुल 159065 परीक्षाथियों के सापेक्ष 134043 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों की परीक्षा में भाग लिया। जबकि 25 हजार 22 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग नहीं लिया। औरईकला के पानमती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दूसरे स्थान पर परीक्षा देता एक युवक एडीआईओएस राकेश कुमार के हत्थे चढ़ा। जबकि बीएसए मनिराम सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल ने यूपी बोर्ड की सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान श्री रामशरण इंटर कालेज, शिवपुर, बसंतपुर से चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं, दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 81758 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 11723 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते सचल दस्ता के हत्थे चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed