फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man was shot by his friends on the banks of the Ganges over a love affair.

Ballia News: प्रेम-प्रसंग में दोस्तों ने युवक को गंगा की रेती पर मारी थी गोली

Mon, 13 Apr 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot by his friends on the banks of the Ganges over a love affair.
नरहीं। एनएच-31 से वेल्सी पाह बृजमोहन के डेरा जाने वाले मार्ग से आगे गंगा की रेती के पास रविवार रात बक्सर निवासी आर्यन यादव (20) को उसके ही दोस्त़ गोली मारने के बाद बाइक से भाग गए। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी नरही पहुंचाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। वहां से वाराणसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सीओ राकेश कुमार सिंह और एसओजी टीम रात में ही मौके पहुंच गई थी। आर्यन यादव के पिता की तहरीर पर रात में ही बम उर्फ अविनाश यादव और बबलू यादव निवासी नोनिया थाना मुफ्फसिल बक्सर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

नरही थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना प्रेम प्रसंग से संबंधित है। बम यादव का किसी लड़की से संबंध था। इधर बीच वह लड़की बम यादव से बात नहीं कर रही थी, बल्कि आर्यन यादव से उसकी बात हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को रात में तीनों बक्सर से भरौली पहुंचे। बीयर पीने के बाद बम यादव ने सोहांव में जरूरी काम के बहाने आर्यन को बुलाया। गंगा नदी जाने वाले रास्ते में ले जाकर सुनसान जगह देखकर दोनों ने पिस्टल से गोली मार दी। आर्यन की बाइक लेकर भाग निकले।

आर्यन के पिता कपिलदेव सिंह यादव के तहरीर पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर रात में ही पुलिस ने बक्सर में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed