{"_id":"6a062e1518a2e69e9709b014","slug":"a-young-man-drowned-in-the-ganga-river-during-a-tonsure-ceremony-while-his-grandmother-died-of-shock-ballia-news-c-190-1-ana1001-163874-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, सदमे में नानी की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, सदमे में नानी की जान गई
विज्ञापन
दयाछपरा क्षेत्र के दूबेछपरा गंगाघाट पर मुंडन संस्कार के दौरान डूबने से मृतक दलपतपुर गांव निवासी
- फोटो : Archive
दया छपरा। गोपालपुर कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान नदी में नहाते समय विकास यादव (19) डूब गया। इसकी खबर जब ननिहाल में हुई तो युवक की नानी निर्मला देवी (70) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
दलपतपुर निवासी अमरनाथ यादव का पुत्र विकास यादव मामा प्रधान प्रमोद यादव के घर हेमंतपुर में रहकर पढ़ता था। मामा के घर के बगल के वर्मा परिवार के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए दुबे छपरा गोपालपुर गंगा घाट पर गया था।
मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच विकास दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने लगा। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने में जाने से डूबने लगा। आसपास नहा रहे लोगों ने बचाने का प्रयास किया तब तक विकास डूब गया।
विज्ञापन
सूचना पर गंगा घाट पर पहुंचे एसडीएम संजय वर्मा, सीओ फहीम कुरैशी व थाना प्रभारी आरपी सिंह ने स्थानीय नाविकों के सहायता से देर शाम तक विकास की खोजबीन की। देर शाम उसका शव तलाश कर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार विकास पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था और ननिहाल में भी इकलौता नाती था। इस घटना से दलपतपुर से लेकर हेमंतपुर में लोगों में शोक है।

दयाछपरा क्षेत्र के दूबेछपरा गंगाघाट पर मुंडन संस्कार के दौरान डूबने से मृतक दलपतपुर गांव निवासी- फोटो : Archive