फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत एक गंभीर

Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
A young man dies due to truck collision
दुबहड़। बलिया-बैरिया मार्ग स्थित दुबहड़ ढाले पर शुक्रवार की देर शाम लाल बालू से लदे ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जेसीबी से युवक के शव एवं घायल युवक को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

दुबहड़ निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गांधी (32) पुत्र सुरेश सिंह, मनीष सिंह (20) पुत्र दीनबंधु सिंह दुबहड़ ढाले के किनारे खड़े होकर आपस में वार्तालाप कर रहे थे। इसी बीच बैरिया के तरफ से तेज गति आ रहे लाल बालू से लदे ओवरलोड ट्रक ने दोनों युवकों को धक्का मारते हुए एक दुकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक ट्रक के निचले हिस्से के चेसिस में फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुबहड़ पुलिस ने दो-दो जेसीबी मंगाकर ट्रक को नीचे गिराते हुए घायल युवकों को बाहर निकलवाया, अभिषेक सिंह गांधी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल मनीष को बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभिषेक सिंह गांधी के दो बच्चे हैं। अभिषेक सिंह गांधी बहुत मिलनसार व्यक्तित्व का युवक था। घटना की सूचना पाकर परिजनों सहित गांव के लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed