फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man died in a road accident

Ballia News: सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान

Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a road accident
सहतवार। बिसौली-सुवरहा मार्ग पर स्थित पॉलिटेक्निक के पास शुक्रवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हसनपुरा निवासी राम गोविंद यादव व नीतीश यादव देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों अभी पॉलिटेक्निक के पास पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राम गोविंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीतीश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राम गोविंद का 17 मई को ही तिलक था। घर में शादी की तैयारियां चल थीं। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी को लेकर रिश्तेदार आ चुके थे। घर पर मंगलगीत गाए जा रहे थे। उसी दौरान मौत की खबर पहुंची। थान प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed