फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman dies in an unknown condition

संदिग्धि परिस्थिति में महिला की मौत

Fri, 16 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
A woman dies in an unknown condition
नगरा। थाना क्षेत्र के पड़री गॉव में 34 वर्षीय विवाहिता की अबूझ हाल में मौत हो गयी। विवाहिता के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रसडा थाना क्षेत्र के राम प्रवेश चौहान ने अपनी बेटी मुन्नी की शादी 15 साल पहले अखिलानन्द चौहान के साथ क़ी थी। दोनों से चार बच्चे भी है। किसी बात को लेकर पति पत्नि के बीच कहासुनी हुई। बता दे कि पति ने पत्नि पर हाथ छोड़ दिया। कुछ देर बाद पत्नि की तबियत खराब होने लगी। परिजन विवाहिता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा गए। जहां स्थिति गम्भीर देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए लेकर जा रहे थे कि ररास्ते मे विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के शव को परिजन घर ले आये और विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी। विवाहिता के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed