{"_id":"6aee272ae7c88a2c3b0f4321","slug":"a-windfall-on-dhanteras-business-worth-over-215-crore-2200-vehicles-sold-ballia-news-c-190-1-bal1002-176723-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: धनतेरस पर धन धना धन...215 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, 2200 वाहनों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: धनतेरस पर धन धना धन...215 करोड़ से ज्यादा का कारोबार, 2200 वाहनों की हुई बिक्री
विज्ञापन
नगर के शहीद पार्क चौक में धनतेरस पर्व पर खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।संवाद
बलिया। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में धनवर्षा हुई। सुबह से देर रात तक शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। सोना-चांदी, बर्तन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा।
व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक जिले में 215 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के साथ करीब 2200 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
शहीद पार्क चौक, स्टेशन रोड, विजय सिनेमा मार्ग, गुदरी बाजार और आर्य समाज रोड समेत प्रमुख बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही।
भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति भी बनी। चम्मच, थाली, गिलास से लेकर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और वाहनों तक की खरीदारी में लोगों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
झाड़ू की बिक्री ने भी खूब जोर पकड़ा और मांग बढ़ने से उसके दाम में भी तेजी नजर आई।
2000 दोपहिया और 175 कारों की हुई बिक्री: धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी खूब रौनक रही। वाहन कारोबारियों के मुताबिक जिले में करीब 2000 दोपहिया और 175 चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग भी अधिक रही। प्रमुख कारोबारी प्रदीप कुमार और नितिन कुमार ने बताया कि ग्राहकों ने पहले से ही बाइकों की एडवांस बुकिंग करा रखी थी। इससे वाहनों की डिलीवरी में खास परेशानी नहीं हुई। ,
इस क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। कार कारोबारी नौशाद ने बताया कि लगभग सभी कंपनियों की पांच से दस कारों की बिक्री हुई। इनमें पहले से बुक किए गए वाहनों की संख्या भी अच्छी रही।