फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A tribute to Kargil martyr Avnish Yadav, paid tribute

कारगिल शहीद अवनीश यादव को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
A tribute to Kargil martyr Avnish Yadav, paid tribute
जयप्रकाश नगर। कारगिल युद्ध में शहादत देने वाले अवनीश यादव के गांव विकास खंड मुरली छपरा के इब्राहिमाबाद नौबरार के दलेल टोला में रविवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। गांव के लोगों के अलावा आसपास के गांवों के लोगों ने एकत्रित होकर वीर सपूत के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित दी। शहीद के गांव में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा जिसका मलाल गांव वालों व शहीद के परिजनों को रहा।
विज्ञापन

शहीद के पिता शिवजी यादव ने बताया कि शहीद के चित्र पर माल्यार्पण करने के लिए भी यहां के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को फुर्सत नहीं है, जिससे हम और हमारे गांव के लोग आहत हैं। कारगिल युद्ध में बेटे के शहीद हो जाने के बाद कई अफसर आए और विभिन्न प्रकार के वादे कर गए लेकिन मुझे क्या पता था कि ये वादे शहीद के नाम पर छलावा और घर वालों को फुसलाने भर का था। मुझे यह उम्मीद तनिक भी नहीं थी कि बेटे की शहादत को सरकारी नुमाइंदे इस कदर भूल जाएंगे और कारगिल विजय दिवस पर उसके चित्र पर एक माला चढ़ाने के लिए नहीं पहुंचेंगे। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्नल शत्रुघ्न सिंह, दिलीप सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शैलेंद्र सिंह, उदय सिंह, नागेंद्र यादव, दुर्गेश सिंह, राकेश सिंह, जयशंकर पांडेय, शहीद के भाई रविंद्र यादव, योगेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed