फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A traffic jam on NH-31 lasted for ten hours, causing many people to miss their trains

Ballia News: एनएच-31 पर दस घंटे तक लगा रहा जाम, कई लोगों की ट्रेन छूटी

Tue, 20 Jan 2026 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A traffic jam on NH-31 lasted for ten hours, causing many people to miss their trains
भरौली गोलंबर से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर लगा वाहनों का लंबा जाम।संवाद
नरहीं। भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर 25 किलोमीटर लंबा जाम 10 घंटे तक लगा रहा। इस दौरान यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बहुत से यात्रियों को घंटों गाड़ी में ही रात गुजारनी पड़ी। बक्सर पटना एनएच-922 पर भी 18 किलोमीटर तक जाम की चपेट में रहा। जाम के कारण बक्सर रेलवे स्टेशन मार्ग भी प्रभावित हो गया। इससे कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं।
विज्ञापन

भरौली गोलम्बर पर सोमवार की रात 11 बजे से जाम लगना शुरू हुआ। रात 12 बजे तक भरौली गोलंबर पर भीषण जाम लग गया। यह जाम एनएच-31 पर गाजीपुर जिले के कुंडेश्वर तक पहुंच गया। रात भर छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते रहे। मंगलवार सुबह 10 बजे से जाम खुलना शुरू हुआ। भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। वहीं, बक्सर-आरा मार्ग पर कृष्णा ब्रह्म तक 18 किलोमीटर तक भीषण जाम लगा रहा। जाम छुड़ाने में बक्सर और नरहीं पुलिस रातभर हलकान रही। जाम के कारण किसानों की सब्जी पाताल गंगा सब्जी मंडी में नहीं पहुंच पाई। बलिया और गाजीपुर जिले के कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। ट्रेलर चालक रमेश यादव ने बताया कि बक्सर के भोजपुर से उजियार पहुंचने में 8 घंटे लगे हैं। उन्हें देवरिया जाना है। ट्रक चालक विशाल राम ने बताया कि कोइलवर से बालू लेकर आ रहा था। गोरखपुर जाना है। 10 घंटे से जाम में फंसा हुआ हूं।
विज्ञापन

बक्सर से गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ आने जाने वाली बसें भी प्रभावित हो गई। सुबह में बक्सर से बलिया आने वाली प्राइवेट बसें भी प्रभावित रहीं। गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को घंटों भरौली गोलम्बर पर बिताना पड़ा। क्योंकि यात्री बसें जाम में फंसी हुई थीं। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले के भांवरकोल में एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया था। इससे जाम लग गया। रात में पुलिस जाम छुड़वाने के लिए मशक्कत करती रहीं। बेतरतीब खड़े वाहनों को हटा कर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed