फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A total of 72 units were identified in the district under the labor force survey.

Ballia News: श्रम बल सर्वेक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 72 इकाइयां चिह्नित

Sat, 13 Dec 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A total of 72 units were identified in the district under the labor force survey.
बलिया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रम बल सर्वेक्षण के अंतर्गत जनपद में कुल 72 इकाइयां चिह्नित की गई हैं, जिनमें 12 नगरीय और 60 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से अब तक 30 चयनित इकाइयों का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्थ एवं संख्या प्रभाग के निर्देश पर जनपद में श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) और अनिगमित क्षेत्र उद्यम (एएसयूएस) का वार्षिक सर्वेक्षण जुलाई 2025 से जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण रोजगार की स्थिति, बेरोजगारी के स्वरूप, महिला श्रम भागीदारी तथा अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों की वास्तविक स्थिति को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों के सर्वेक्षण के लिए इस छमाही में कुल 36 इकाइयां चुनी गई हैं, जिनमें 24 नगरीय एवं 12 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। इनमें से 30 इकाइयों का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

योजनाओं, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन में होगा उपयोग। साथ ही इन सर्वेक्षणों से प्राप्त आंकड़े जिले के घरेलू उत्पाद (जीडीपी-समान अनुमान) तैयार करने, योजनाओं के निर्माण, आर्थिक संरचना को मजबूत करने तथा रोजगार सृजन से जुड़ी नीतियों को बनाने में उपयोग किए जाएंगे। सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति की निगरानी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed