Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A ten-bed burn ward at the district hospital, along with oxygen-equipped beds in the emergency department, are now ready.

Ballia News: जिला अस्पताल में दस बेड का बर्न वार्ड, इमरजेंसी में ऑक्सीजन वाले बेड तैयार

Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A ten-bed burn ward at the district hospital, along with oxygen-equipped beds in the emergency department, are now ready.
बलिया। दिवाली का उल्लास हर ओर दिखाई दे रहा है। बच्चों से लेकर बूढ़े हर कोई इस पर्व पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार करते हैं। लोगों को ग्रीन पटाखा बजाने को जागरूक किया जा रहा है। पटाखा बजाते समय थोड़ी सी लापरवाही त्योहार का मजा किरकिरा कर सकती है। त्योहार पर पटाखा बजाते समय आंख, हाथ, कान ही नहीं शरीर भी बचाएं। घर में छोटे बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।
विज्ञापन


दिवाली को देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी अलर्ट है। पटाखा या किसी भी प्रकार के जलने या सांस मरीज आने पर उसे तत्काल इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इमरजेंसी में सभी प्रकार की दवा, इंजेक्शन मौजूद है। सीएमएस डा. विनोद कुमार ने बताया कि दिवाली को देखते हुए दस बेड का बर्न वार्ड व इमरजेंसी में ऑक्सीजन वाले बेड तैयार है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी, उसमें सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन व हड्डी रोग रहेंगे।
विज्ञापन

पटाखा बजाते जले अंग क्रीम की जगह ताजा पानी में डुबाएं

चर्म रोग डॉक्टर दीपक गुप्ता ने कहा कि पटाखा जलाते समय यदि हाथ या कोई अन्य अंग जल जाता है तो उस पर टूथपेस्ट या कोई क्रीम न लगाएं, इससे इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। जलने वाले स्थान को तत्काल ताजा पानी में 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें, बर्फ में रखें। इससे फोड़ा नहीं पड़ेगा, यदि त्वचा पर फफोला पड़ गए हैं तो उसे फोड़ें न। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर को दिखाएं। फिजिशियन ने बताया कि बदलते मौसम व पटाखा जलाने से कई प्रकार के रसायन गैस निकलने से अस्थमा, दमा रोगियों को सांस लेने में परेशानी बढ़ जाती है। बुजुर्गों, कम इम्यूनिटी वाले व बच्चों के पास आतिशबाजी करने से बचें। मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकट के समय इस पर करें काल
जिला अस्पताल--8005192729
चिकित्सा सेवा-108
पुलिस- डायल-112
फायर-9454418626 व 112
आपदा प्रबंधन-1077
नगर पालिका परिषद बलिया--9454417954
बिजली--1912

दिवाली पर्व को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी पर इमरजेंसी व्यवस्था सुचारु ढंग से चलेगी। पटाखा से जख्मी मरीजों के लिए चिकित्सकीय व्यवस्था मौजूद रहेगी। विशेष व गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस मौजूद रहेगी। भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा भी लेंगे। --- डॉक्टर अभय नारायण राय, मुख्य चिकित्साधिकारी।


अग्निसचेतक लोगों को करेंगे सचेत

अग्निशमन विभाग दिवाली पर किसी भी घटना को लेकर पूरी तरह सतर्क है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी ने लोगों को सावधानीपूर्वक पटाखा का प्रयोग करने की हिदायत दी। कहा कि आसमानी पटाखा जलाते समय विशेष सावधानी रखें, अधिकतर अगलगी की घटनाएं उसी से होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सचेतक लोगों को पटाखा बजाते समय सावधानी बरतने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed