{"_id":"67cde8487114b78df304af37","slug":"a-teenager-two-girls-drowned-in-ganga-bodies-of-two-found-ballia-news-c-190-1-bal1001-135230-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा में एक किशोर, दो लड़कियां डूबीं, दो के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा में एक किशोर, दो लड़कियां डूबीं, दो के शव मिले
विज्ञापन
दुबहर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार में आया एक किशोर और दो बालिकाएं नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गईं। गोताखोरों ने जाल लगाकर तीनों की तलाश की। कुछ दूरी पर किशोर अंकित कुमार वर्मा और बालिका खुशी राजभर का शव बरामद हुआ। एक बालिका की तलाश जारी रही।
दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटका दुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा का बड़ा पुत्र अंकित कुमार वर्मा (16) ग्राम अड़रा के किसी रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शिवरामपुर घाट पर गया था। वह अपने मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ तीन और लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। तीनों को बचाने के लिए नाव वालों ने काफी प्रयास किया, जिसमें दो को बचा लिया गया। लेकिन अंकित का पता नहीं चल रहा था। काफी प्रयास के बाद कुछ दूरी पर अंकित का शव मिला। अंकित कुमार वर्मा दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। पिता संतोष कुमार वर्मा राजमिस्त्री का काम करते हैं। अंकित व्यवहार का सीधा और पढ़ने में तेज था। इस वर्ष 11वीं में पढ़ाई कर रहा था।
उधर, शिवरामपुर घाट पर ओहार में गईं दो युवतियों के डूबने से गांव में मातम है। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के समनपुरा निवासी सुखराम राजभर के पौत्र का ओहार उसके ननिहाल गोंठवा से गया था। इसमें गोंठवा के श्रीभगवान राजभर की लड़की खुशी (15) व मऊ के लखनऊर की आस्था (15) गई थीं। श्रीभगवान बाहर रहते हैं। ओहार के दौरान स्नान करते समय पहले खुशी गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने में आस्था भी डूब गई। तीसरी किशोरी संजना (14) को किसी तरह से बचाया गया। उसे बछईपुर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इधर घटना की जानकारी होते ही आस्था की मां बसंती देवी की भी हालत खराब हो गई है। डूबने वाली दोनों किशोरियों का ननिहाल गोंठवा गांव में है। खुशी का शव बरामद हो चुका है। उसके बाबा श्यामलाल का रोते-रोते बुरा हाल है। आस्था के शव की अभी तलाश की जा रही थी।