फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A team from the State Disaster Management Authority arrived to assess flood relief preparations.

Ballia News: बाढ़ से राहत की तैयारियों को परखने पहुंची राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम

Sun, 09 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A team from the State Disaster Management Authority arrived to assess flood relief preparations.
दूबेछपरा मेंकटानरोधी कार्यों और बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेते राज्य आपदा प्रबंधन प्रा
बलिया। जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की संयुक्त टीम पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने जिला आपदा कंट्रोल रूम, बाढ़ राहत शिविर, बाढ़ शरणालय, मॉडल बाढ़ शरणालय और दुबेछपरा में चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राहत एवं बचाव व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

टीम में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रवीण किशोर, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट मानवेंद्र प्रताप सिंह और यूएनडीपी के पॉलिसी एनालिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद इमरान शामिल रहे। अधिकारियों ने तहसील बांसडीह के कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और बाढ़ सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुबेछपरा में अधिकारियों ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड संजय कुमार मिश्र से कटानरोधी कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। मौके पर लगाए गए मानचित्र के माध्यम से कटान से पूर्व और वर्तमान स्थिति का अवलोकन कर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके बाद टीम ने जिला आपदा कंट्रोल रूम के क्रियाकलापों और तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक में बाढ़ से बचाव की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों और विभागीय समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed