Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A special train will run between Rajkot and Barauni for the festive season; it will arrive in Ballia at 2 AM.

Ballia News: त्योहार पर राजकोट-बरौनी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, बलिया में रात 2 बजे पहुंचेगी

Fri, 06 Nov 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
A special train will run between Rajkot and Barauni for the festive season; it will arrive in Ballia at 2 AM.
बलिया। दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। राजकोट-बरौनी-राजकोट के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन बलिया और गाजीपुर होकर गुजरेगी। वहीं, आजमगढ़ से उधना के बीच भी अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 09569 राजकोट-बरौनी त्योहार विशेष पांच, 12, 19 और 26 नवंबर को प्रत्येक बृहस्पतिवार को राजकोट से शाम पांच बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

तीसरे दिन रात 12:55 बजे गाजीपुर सिटी और 1:55 बजे बलिया पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 3:30 बजे छपरा, 4:42 बजे सोनपुर होते हुए सुबह 9:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09570 बरौनी-राजकोट त्योहार विशेष सात, 14, 21 और 28 नवंबर को प्रत्येक शनिवार को रात 10 बजे बरौनी से रवाना होगी।
विज्ञापन

आजमगढ़-उधना के बीच चलेगी अनारक्षित ट्रेन : त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन छह नवंबर से आजमगढ़ से उधना के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलनी शुरू हो गई। ट्रेन नंबर 05017 आजमगढ़ से दोपहर दो बजे रवाना होगी। मुहम्मदाबाद से 2:25 बजे और मऊ से 3:20 बजे होते हुए शाम 4:07 बजे बेल्थरारोड पहुंचेगी। यहां से ट्रेन शाम 4:32 बजे सलेमपुर, 4:55 बजे भटनी और 5:25 बजे देवरिया सदर पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed