फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A shopkeeper died after drowning in flood water in the dark

Ballia News: अंधेरे में बाढ़ के पानी में डूबने से दुकानदार की मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper died after drowning in flood water in the dark
फेफना। थाना क्षेत्र फेफना अंतर्गत तीखा गांव में मंगलवार की देर शाम पान की दुकान बंद कर घर लौटते समय बाढ़ की पानी में डूबकर बम भोला खरवार (50) निवासी तीखा की मौत हो गई।
विज्ञापन

फेफना थाने के प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बम भोला बाजार में स्थित अपनी दुकान बंद कर तीखा जा रहे थे। गांव में डेरा पर जाने वाला मुख्य मार्ग पर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। अंधेरे में मार्ग का पता नहीं चला, किनारे बने नाली में पैर चला गया और डूबने लगे। आसपास के लोग जबतक पहुंचते गहरे पानी में वह चले गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद बम भोला को निकालने में सफलता पाई। एंबुलेंस बुलाकर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed